:- रवि शंकर अमित!
मोकामा के मरांची टाल में कुएं से बरामद शव की पहचान कर ली गई है, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मृतका का मायके मरांची थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव में है, मृतक्का का ससुराल पटना के गुलजारबाग के मछुआ टोली में है, उसके पति संजय चौधरी की मृत्यु हो चुकी है, महिला पिछले कुछ दिनों से अपने मायके मरांची के इंग्लिश में ही रह रही थी, पुलिस सूत्रों ने परिजनों के हवाले से बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनावग्रस्त थी, चुकी पति का देहांत हो चुका है, प्रथम दृष्टि में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने जानबूझकर खुदकुशी की है,हालांकि पुलिस की जांच अभी भी विभिन्न एंगल से जारी है, पुलिस ने यह भी बताया की हत्या से लेकर खुदकुशी या हादसा इन तीनो के अतिरिक्त पुलिस अन्य एंगल से भी जांच में लगी है, वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये मृतका सुशीला देवी के शव परिजनों को सौंप दिया है!




