:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 08 अप्रैल 2026 को ग्राम कोंदी में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पंडारक थाना के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि इस घटना में मनीष कुमार उर्फ लेवा शामिल था। आरोपी हरिराम सिंह का पुत्र है और ग्राम कोंदी का निवासी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना में घायल हुए रजु कुमार (उम्र लगभग 23 वर्ष) को पहले बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा थी, क्योंकि गोलीबारी की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।
बाइट – राम कृष्ण, एसडीपीओ 1




