:- रवि शंकर अमित!
जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 7 आरोपी गिरफ्तार
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 07 अप्रैल 2026 को ग्राम साहेबपुर में हुई थी।
बताया गया कि जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने घटनास्थल से सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजय यादव, विवेक कुमार, मुन्ना देवी, शिवानी कुमारी, विकास कुमार, माया राम यादव और गुड्डी देवी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत स्तर पर भी समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। इसी कारण यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा।
बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ 1




