:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 21 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह मामला वर्ष 2022 का है। शिकायतकर्ता कालिंदी कुमारी ने बाढ़ थाना में केस दर्ज कराया था कि उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर 1,21,08,000 रुपये की ठगी की गई है।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज कुमार उर्फ अरविंद कुमार, पिता अरविंद प्रसाद, निवासी थरथरी डीह, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने कई लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूले थे। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह के मामलों में अक्सर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर ठगी की जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे न दें।
बाइट – राम कृष्ण, एसडीपीओ 1




