आचार्यकुल का झारखण्ड प्रदेश अधिवेशन 29 और 30 अप्रैल को होगा – आचार्य धर्मेन्द्र!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

रांची। विनोबा भावे के विचारों से ओतप्रोत और उनके सिद्धांतों पर चलने वाले प्रबुद्ध, समासेवियों , अनुयायी और पत्रकारों का आचार्यकुल झारखंड प्रदेश अधिवेशन दिनांक – 29 एवं 30 अप्रैल को नामकुम रांची स्थित वाई बी एन विश्वविद्यालय के प्रांगण में होगी। इस आशय की जानकारी आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य धर्मेन्द्र ( पूर्व कुलपति) ने दिया।
उन्होंने कहा कि गांधी – विनोबा के विचारों और परिदृश्य पर अधिवेशन में चर्चा होगी। सांस्कृतिक संगोष्ठी, विचार – मंथन के साथ साथ भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर झारखंड प्रदेश के प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित होंगे।
उन्होंने कहा कि आचार्यकुल मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,एवं बरिष्ठ पत्रकार प्रभारी, पीठाधीश्वर श्याम नाथ सिंह ( एस एन श्याम), मीडिया प्रभारी सह आचार्यकुल बिहार प्रदेश के अध्यक्ष, अनमोल कुमार, पश्चिमी चम्पारण से आचार्यकुल बिहार के सचिव, अवधेश कुमार शर्मा भी उपस्थित होंगे।

Join us on: