किशोरियों को कैंसर से सुरक्षा का कवच होगा गार्डासिल टीकाकरण-बीडीओ!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहटा । प्रखण्ड कार्यालय में सर्वाइकल कैंसर एच°पी°वी° की रोकथाम हेतु गार्डासिल वैक्सीन हेतु प्रखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,बिहटा शिवजन्म राम की अध्यक्षता में हुआ इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक,जीविका,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखण्ड समन्वयक,जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान शिवजन्म राम ने कहा कि गार्डासिल वैक्सीन की केवल एक डोज उन किशोरियों को दी जानी है, जिनकी आयु 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम है। वैक्सीन के पूर्व किशोरियों के परिजनों को वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निर्देश दिए कि लक्षित आयु वर्ग की कोई भी किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Join us on: