रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के धाना डीहरी गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार की पुत्री पल्लवी अपने घर के पास स्थित सूर्य मंदिर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे तालाब के पास पहुंच गए, तभी अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गई। उस समय साथ में मौजूद बच्चों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब पल्लवी नजर नहीं आई तो उन्होंने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से बच्ची को तालाब से बाहर निकाला गया।आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। खुले तालाब और जलस्रोतों के पास छोटे बच्चों का बिना निगरानी के खेलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
Byte – मुन्ना पासवान, परिजन
विश्वजीत कुमार, ग्रामीण परिजन
पुलिस अधिकारी,परसबिगहा थाना




