मोकामा- अपराध की फिराक में लगा बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा के सीतापुर गांव में हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे एक बदमाश को मरांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार बदमाश के पास से कट्टा और खोखा भी बरामद किया गया है।इस संबंध में बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि सोमवार की रात्रि सीतापुर में एक बदमाश के हंगामे और ग्रामीणों से पिटाई की सूचना दी गयी।मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अपने जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों से झगड़ा कर रहा बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगा।भाग रहे बदमाश अमरजीत कुमार को मरांची पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया।गिरफ्तार बदमाश अमरजीत कुमार की तलाशी में एक देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है।बाढ़ एसडीपीओ के अनुसार फसल कटाई को लेकर दियारा में वर्चस्व की लड़ाई होती है।बदमाश की गिरफ्तारी को भी इसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है।बदमाश अमरजीत कुमार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।मरांची पुलिस ने बदमाश को बाढ़ जेल भेज दिया है।
बाइट -राम कृष्णा,एसडीपीओ 1

Join us on: