बेगूसराय- UPSC में सफल रूचि सिंह और नीतीश कुमार को डीएम एसपी ने किया सम्मानित!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 30.03.2026 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में सफलता प्राप्त कर बेगूसराय जिले का नाम गौरवान्वित करने वाले सफल अभ्यर्थियों को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले सफल अभ्यर्थियों में सुश्री रुचि सिंह (रैंक–171) तथा श्री नीतीश कुमार (रैंक–305) शामिल हैं। सुश्री रुचि सिंह वर्तमान में पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि नीतीश कुमार वर्तमान में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारियों की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इन अधिकारियों ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बेगूसराय जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।

Join us on:

और पढ़ें