सुपौल- सिमराही राघोपुर के ओम शान्ति भवन में भव्यता के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सुपौल। नगर पंचायत सिमराही स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शान्ति भवन में भव्यता एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी बबिता दीदी, पूर्व प्रमुख विजय चौधरी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, वरिष्ठ व्यवसायी अनिल कुमार महतो, डॉ. सत्यनारायण यादव, राम नारायण साह, नारायण यादव, अवध मेहता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विवेक जयसवाल, शिखा कुमारी रेशमी कुमारी ,ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी इत्यादियो ने संगठित रूपमे दीप प्रज्वलित कर के किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारीज संस्थान की स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी ने की। उनके मार्गदर्शन में ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, ब्रह्माकुमारी पूजा बहन, बीना बहन, सुमन बहन, सोहानी बहन, रेनू बहन एवं निशिका बहन सहित समाज के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी अरुण जयसवाल, रामफल साह, नीलम देवी, शांति देवी तथा सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस अवसर पर उन्होंने “आपसी प्रेम और एकता” विषय पर प्रेरणादायी प्रवचन देते हुए कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक विचारों का आदान-प्रदान किया गया तथा सभी को आपसी प्रेम, शांति और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। अंत में सभी के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Join us on: