:- रवि शंकर अमित/बबलू राय
हाईवा की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गयी मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम । घटना तेघरा थाना क्षेत्र के एन एच 28 राष्ट्रीय उच्च विध्यालय के निकट का है। जहा मोटरसाइकिल से पति पत्नी जा रहा था इसी बीच तेघरा थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर हाइवा की चपेट में आने महिला की मौत हो गई वही मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन मे अनुमंडल अस्पताल भेजा जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंबा निवासी सुरेन्द्र केबट के पत्नी सरोजनी देवी के रुप में हुई है। वही घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर तेघरा थाना की पुलिस पहुंचकर लोगो को समझाकर जाम से निजात दिलाया और हाइवा को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है!
बाइट – चंदन कुमार, स्थानीय




