:- रवि शंकर अमित!
पटना, 27 मार्च 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज शाम श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री चेतन आनंद, विधायक श्री रूहैल रंजन, विधान पार्षद श्री संजय मयूख सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया।
इस अवसर पर जदयू नेता श्री निशांत कुमार भी मौजूद थे।





