बेगूसराय- जिले में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू-जिला प्रशासन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जिले में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, गैस सिलेंडर की आपूर्ति और डिलीवरी को और अधिक प्रभावी एवं तेज़ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जिले में 22,279 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जो दैनिक मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। बीते 26 मार्च कुल 12,240 सिलेंडरों की सफल डिलीवरी की गई, जो आपूर्ति प्रणाली की सक्रियता को दर्शाता है।

बैकलॉग की स्थिति पर नजर डालें तो वर्तमान में जिले का औसत बैकलॉग 4.6 दिन है। इसमें IOCL का बैकलॉग सबसे कम 3.4 दिन दर्ज किया गया है। शेष कंपनियों एवं वितरकों के बैकलॉग को कम करने के लिए प्रशासन एवं संबंधित कंपनियों द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन एवं तेल कंपनियों ने संयुक्त रूप से आम उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी वितरकों को होम डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधितकिसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपनी शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर 06243-450626 पर दर्ज करा सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत है।

Join us on: