मधुबनी- साहरघाट में दो महिला से झपट्टा मार गिरोह द्वारा छीने गए ₹90 हजार पुलिस ने किए बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत साहरघाट में 23 मार्च को बैंक से रुपया निकाल ने के बाद घर जा रही महिला से रुपया छिनतई मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने छीनी गई सभी राशि बरामद कर ली है। इस कांड के आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। ये बातें अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि विगत 23 मार्च 2026 को बैंक ऑफ इंडिया साहरघाट शाखा से पूनम देवी 50 हजार और उनकी दियादिनी 40 हजार रुपए निकासी कर रुपए बैग में रख बाजार होते हुए घर लौट रही थी। इसी दौरान राम जानकी चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आया और झपट्टा मार कर रूपए वाली बैग छिन कर बसैठ की ओर भाग निकला। घटना के बाद इस बात की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। साथ ही एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया। एस आई टी टीम में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश रौशन, एस आई कृष्ण कुमार, अजित कुमार तथा डीआईयू सुनील कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, अविनाश कुमार तथा विनोद यादव को शामिल किया गया। एसआईटी द्वारा तकनीकी अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसमें दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई किया गया। संदिग्ध आरोपी का पहचान कटिहार जिले के कोढा थाना के जुराबगंज के नागेन्द्र यादव के रूप में की गई। इसके बाद उक्त आरोपी के घर पर पहुंच एसआईटी द्वारा छापेमारी की गई, तो वहा से छीनी गई राशि 90 हजार बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

और पढ़ें