रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रहिका थाना छेत्र स्थित जगतपुर पंचायत के मारर गांव कोशी केनाल किनारे एक अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश मिलने की खबर देखते ही देखते जंगल की आग की तरह इलाके मे फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। लोगों ने मृतक की पहचान पास के ही जगतपुर गांव के स्व प्रेम चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ स्विच ऑफ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि देर रात अपराधियों ने राहुल को मारकर उसके मोटर साइकिल के साथ उसे जला दिया। सुबह होते ही खेत में काम करने वाले किसानों ने अपने खेत के तरफ गया तो एक अधजली लाश देखी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इत्तला किया।
सूचना मिलते ही रहिका थाना की पुलिस पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंची और तहकीकात में जुट गई। वहीं कुछ देर बाद मौका ए वारदात पर फॉरेंसिक टीम पहुची और घटना स्थल से सेमपल इकट्ठा करने में जुट गई।
वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की सघन जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। वही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि बगल के जगतपुर में चल रहे चैती नवरात्र में रात 2 बजे तक मृतक राहुल कुमार को देखा गया, जिसके बाद वह कहाँ गया वो किसी को पता नहीं।
मृतक राहुल कुमार 4 बहन में एकलौता भाई था, जिनके पिता प्रेम चौधरी का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वहीं मृतक के परिवार में उसकी माँ के साथ 4 बहनें है,जिसमें 2 बहनों की शादी हो चुकी है।
घटना के बाद जहां स्थानीय लोगों में आक्रोश है वहीं लोगों का कहना है कि पिछले 5-6 सालों से इस तरह की घटना में बढ़ोत्तरी हुई है जो इलाके के लिए ठीक नहीं है। जबकि लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की शिथिलता के कारण हो रही इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है वहीं जिला प्रशासन के लिए स तरह की घटना बड़ी चुनौती बनी हुई है।




