आलेख –अनमोल कुमार
रामनवमी एक हिन्दुओं का एकमहत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है, जो इस साल 26 मार्च 2026 को है। भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए इस समय पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है ।
रामनवमी का महत्व
रामनवमी का पर्व भगवान राम के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करने का अवसर है। भगवान राम ने अपने जीवन में धर्म, न्याय और सत्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनकी कहानी हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है । श्रीराम को पुरूषोत्तम कहा जाता है जिसने अन्याय और असत्य पर विजय प्राप्त किया था और धरती को रावण के अत्याचार से मुक्त कराकर माता सीता आजादी दिलाया।
रामनवमी के दिन क्या करें–
भगवान राम की पूजा करें
रामचरितमानस का पाठ करें
तुलसी के पौधे की पूजा करें
दान करें और उपवास रखें।
इस अवसर पर अयोध्या के राम जन्मभूमि पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। यूँ तो संपूर्ण राष्ट्र में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।




