पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में नौशाद अली अरेस्ट गांव में बना चर्चा का विषय,परिजनों ने बताया बेकसूर!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मुजफ्फरपुर निवासी नौशाद अली…की गिरफ्तारी के बाद उसके गांव और परिवार में चिंता का माहौल है नौशाद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हरचंद गांव का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद से जासूसी मामले में मो नौशाद अली उर्फ लालू को पकड़ा गया था। नौशाद के पिता मो जलालुद्दीन की दूसरी पत्नी से तीन बेटे हैं..जिनमें नौशाद दूसरे नंबर पर है। उसकी मां के अनुसार,नौशाद ने केवल छठी कक्षा तक ही पढ़ाई की थी। इसके बाद वह गांव में ही रहकर अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगा था।जलालुद्दीन पेशे से वेल्डिंग का काम करते हैं।पिछले वर्ष अक्टूबर महीने… में नौशाद ने घरवालों को बताया कि वह काम की तलाश में दिल्ली जा रहा है। वह अपनी चचेरी बहन के साथ दिल्ली गया और वहां एक पंचर की दुकान में काम करने लगा। करीब चार महीने पहले उसने खुद का काम शुरू करने की इच्छा जताई और इसके लिए उसने घर से पैसे मांगे। उसकी मां ने कर्ज लेकर उसे 30 हजार रुपये दिए…जिसके बाद उसने अपनी दुकान शुरू की। कुछ दिनों पहले तक वह घर से ही पैसे मंगवाता था लेकिन करीब एक महीने पहले बोला अब कमाई ठीक हो रही। फिर पैसे भेजना छोड़ दिए थे।

गांव के लोगों के मुताबिक..नौशाद का इस तरह की किसी गतिविधि से पहले कभी कोई संबंध नहीं रहा है। वह पढ़ाई में कमजोर था….जिसके कारण उसने जल्दी पढ़ाई छोड़ दी और अपने पिता के काम में सहयोग करने लगा था…फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे गांव में चर्चा है।

बाइट मो गुलामुद्दीन आरोपी नौशाद अली उर्फ लालू के चाचा

बाइट आरोपी नौशाद अली को मां

बाइट स्थानीय ग्रामीण

Join us on: