मोकामा टाल में फ़सल कटाई को गये मजदूरों को ला रहे ट्रैक्टर पर वज्रपात, 8 जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– मोकामा टाल में बड़ा हादसा वज्रपात होने से आठ मजदूर हुए जख्मी, सबको किसान के द्वारा आनन फानन में मोकामा ट्रामा सेंटर लाया गया,जहां सभी की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है, डॉक्टर उपचार में लगे हैं, बताया जा रहा है कि सभी मोकामा टाल के घोसवरी थाना क्षेत्र के बबूराही टाल में फसल काटने गये थे, इसी बीच मौसम अचानक करवट लिया मौसम खराब होते ही किसान ने सभी को ट्रैक्टर पर सवार होने के लिए कहा ताकि जल्द से जल्द घर पहुंच सके,घर आने के क्रम में ही ट्रैक्टर पर वज्रपात हो गया जिसमें कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैँ,सभी अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं, मधेपुरा,खगड़िया, सहरसा समेत कई जिले के रहने वाले हैँ, ये मजदूर प्रतिवर्ष टाल क्षेत्र में फ़सल कटाई के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों से मोकामा आते हैँ और लगभग एक महीने तक टाल में फ़सल कटाइ करने के बाद वापस जाते हैँ!

Byte – जख़्मी

Join us on: