रिपोर्ट :- विकास कुमार!
– खबर सहरसा से है जहां जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के साहपुर में अवैध एलपीजी गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए करते हुए भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किया गया है बरामद गैस सिलेंडर ब्लैक से अतिरिक्त दामों में बिक्री के लिए लाया गया था।बताया जा रहा है कि नवहट्टा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी के शाहपुर गांव के रहने संजय कुमार दास के घर पर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात विशेष टीम का गठन कर छापामारी किया छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 135 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 73 खाली और 62 भरे हुए है सभी बरामद गैस सिलेंडर HP कंपनी के है जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।वहीं अवैध गैस सिलेंडर कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।
BYTE :- संतोष कुमार दास, गृहस्वामी।



