जदयू पार्टी में भगदड़ बचेगी अभी तो केसी त्यागी इस्तीफा दिए हैं और कई लोग पार्टी छोड़ेंगे- सुरेंद्र यादव!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद कुछ दिन में जदयू पार्टी में भगदड़ बचेगी अभी तो केसी त्यागी इस्तीफा दिए हैं और कई लोग पार्टी छोड़ेंगे

प्रधानमंत्री इतने दिन के शासनकाल में कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किऐ सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव

जहानाबाद के राजद विधायक राहुल शर्मा द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और जिले के गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में वर्तमान सांसद डॉ.सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा सहित कई नेताओं की उपस्थिति रही। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि केसी त्यागी के जेडीयू से इस्तीफे के बाद आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर भगदड़ की स्थिति बन सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंगलराज के नाम पर लोगों को डराकर सत्ता हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष अपनी बात रखता है तो उसे जंगलराज कहकर खारिज कर दिया जाता है, जबकि इसी मुद्दे को आधार बनाकर वोट लिया जाता है। सांसद ने यह भी कहा कि देश में कई वर्षों से नरेंद्र मोदी की सरकार है, लेकिन उन्होंने अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को जनता के सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और देश के मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए। वहीं विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि देश में सभी जाति और धर्म के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान चल रहा है, जिसमें रोज़ा रखने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी में हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय के लोग शामिल हुए, जो भाईचारे की मिसाल है।उन्होंने दुआ की कि जिले और देश में आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे तथा सभी लोग अपने-अपने पर्व मिल-जुलकर मनाएं। इस इफ्तार पार्टी में राजद प्रवक्ता डॉ शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव, संजय यादव, बैकुंठ यादव सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Byte – डॉ.सुरेंद्र प्रसाद यादव, सांसद जहानाबाद।
राहुल शर्मा,विधायक जहानाबाद।

Join us on: