रिपोर्ट – अमित कुमार
जनता दल यूनाइटेड के तरफ से आज पटना के हज भवन में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
लेकिन पहली बार ऐसा हुआ लेकिन आज पहली बार ऐसा हुआ कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार एक ही कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
निशांत कुमार इफ्तार पार्टी में कुछ मिनट पहले पहुंचे और उसके ठीक कुछ मिनट बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे।
इस कार्यक्रम में जदयू के सभी बड़े नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ता के तरफ से निशांत कुमार को लेकर नारे भी लगाए गए बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो
इफ्तार पार्टी में निशांत कुमार ने जब इफ्तार करना शुरू किया तो उसे वक्त उन्होंने प्रणाम करके खाना शुरू किया।




