रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA की ‘क्लीन स्वीप
मुजफ्फरपुर पूर्वी भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव
मुजफ्फरपुर। बिहार से राज्यसभा की सभी पाँच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत के बाद प्रदेश भर में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न आज भाजपा जिला कार्यालय, मुजफ्फरपुर (पूर्वी) में अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
गुलाल, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ
जीत की खुशी मनाई गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और जमकर आतिशबाजी की गई। पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘NDA जिंदाबाद’ के नारों लगे ।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, केदार गुप्ता,ममता रानी,रविंद्र सिंह सभी ने अपने-अपनी बात रखी।
इस विजय उत्सव में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया।ये जीत नरेंद्र दामोदर दास मोदी और नितीश कुमार के सुशासन की जीत है। जनता के साथ साथ विधायक लोगो ने भी विश्वास जताया है।
पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा और केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा की राज्य सभा की जीत बता रही की विपक्ष विखर गया है और सभी ने nda सरकार को स्वीकार कर लिया है।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सभी एकजुट है और अपने कार्यकाल को पूरा करेंगे।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता रानी ने कहा की ये पांचो सीट हम सभी के लिए प्रतिष्ठा का विषय रहा, हमने जीत कर बड़ा संदेश दिया।
नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए एक साथ सभी ने कहा कि
बिहार की प्रगति को नई ऊंचाई देने के लिए निर्वाचित हुए सभी को एक बार फिर से बहुत-बहुत बधाई सभी कार्यकर्ताओं ने भी निम्नलिखित नेताओं को सभी ने बधाई दी।
माननीय श्री नितिन नवीन जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा)
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू)
माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, रालोमो)
माननीय श्री रामनाथ ठाकुर जी (केंद्रीय मंत्री)
माननीय श्री शिवेश राम जी (प्रदेश महामंत्री, भाजपा)
नेताओं ने विश्वास जताया कि इन सभी दिग्गजों का राज्यसभा में जाना बिहार के हितों की रक्षा और जनकल्याणकारी नीतियों को लागू करने में मील का पत्थर साबित होगा। सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों के सफल और गौरवशाली कार्यकाल की मंगलकामना की।
उपस्थित लोगों में जिला के उपाध्यक्ष अशोक झा, फेकू राम, अरविंद सिंह महामंत्री मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा मंत्री परितोष सिंह, पूनम वर्मा, दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ साकेत शुभम ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी रंजन ओझा, गोविंद कुमार, मोर्चा अध्यक्ष मोनालिशा, दिवाकर शर्मा, ओंकार पासवान, सूरज मुखिया, विशाल कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
बाइट:- ममतारानी BJP नेत्री
बाइट:- रंजन कुमार BJP नगर विधायक मुजफ्फरपुर




