रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
गुप्त सूचना पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जाली करेंसी छापने के कारखाना हुआ उजागर
बोधगया से लेकर नालंदा तक जुड़े थे तार, पुलिस ने तोड़ा जाली नोट फैक्ट्री
मधुबनी पुलिस की सतर्कता ने जाली भारतीय मुद्रा छापने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शहर के नगर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी कर सुर्यदेव कुमार उर्फ सुरज कुमार (पोखन साव, मोढारी, हरनौत, नालंदा) और उदल पासवान (महेशी पासवान, तुरी कला, विश्वविद्यालय, थाना, गया) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 6,44,000 रुपए जाली नोट और नोट छापने का सामान बरामद किया गया है। यह मामला रात्रि करीब 8 :10 बजे प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर किया गया। पुलिस को सुचना मिली की मधुबनी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति जाली नोट लेकर आ रहा है। मधुबनी एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 अमित कुमार और नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व मे छापामारी दल गठित कर रेलवे स्टेशन के निकास द्वारों पर सघन जांच शुरू की गई। इसी दरान रात्रि के 10 :25 बजे गेट नंबर-02 से सुरज कुमार संदिग्ध अवस्था में आया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पकड़कर बैग की तलाशी ली तो भारी मात्रा में जाली नोट मिला। पूछताछ में उसने उदल पासवान से नोट लेने और नेपाल के राजाक्षेत्री को देने की बात बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गए जाली नोट के सौदागर को नगर लाकर थाना कांड संख्या 133/26 धारा-179/180/181/182(1)/3(5) भा.द.वि. में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। सुरज की निशानदेही पर गया जिले के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत उदल पासवान के घर छापा मारकर जाली नोट बरामद किए। जिस के बाद कड़ाई से पूछताछ में उदल ने बताया कि बोधगया पर्यटन थाना के गौतमनगर में सत्येंद्र पासवान के किराये के मकान में जाली नोट छापा जाता है। वहां से मूल नोट के नमूने (3200 रुपए मूल्य के) और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। बरामद वस्तुओं में 433 नग 500 रुपए के जाली नोट, 1847+4 नग 200 रुपए के जाली नोट, 295+4 नग 100 रुपए के जाली नोट, 56+4 मूल नमूना नोट, कलर प्रिंटर, दो नोट कटर मशीन, एक पेपर कटर, टेप, रबर (100 पीस), स्केल, कैची, स्टेपलर व रेजर ब्लेड भी शामिल है। पकड़े गए दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। उनके स्वीकारोक्ति पर अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। बता दें कि मधुबनी पुलिस ने जाली मुद्रा के कारोबार पर लगाम कसने का संकल्प जताया है। यह कार्रवाई अर्थव्यवस्था को बचाने और अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण साबित होने बाली साबित होगी। स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों से पुलिस ने अपील है कि संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत सूचना दें। इस मामले मे आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।




