:- रवि शंकर अमित!
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में कैमूर, सीतामढ़ी, कटिहार, सिवान पटना, बेगूसराय और भागलपुर की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
मैच नम्बर 1. मधुबनी बनाम सीतामढ़ी (जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी) मैच में सीतामढ़ी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में 10 विकेट पर 79 तन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्य राज ने 23 रन, विकास कुमार झा 12 और कप्तान उत्कर्ष ने 12 रन बनाया।
सीतामढ़ी की गेन्दबाजी में प्रियांशु कुमार 4 ओवर 26 रन 3 विकेट और वैभव मिश्रा 10 ओवर 2 मेडन 23 रन 3 विकेट तथा अंकेश और रोहित को 2-2 विकेट मिला।
सीतामढ़ी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूरज यादव 18 रन, चन्दन पासवान ने 12 रन और मुकेश शर्मा ने नाबाद 17 रन बनाया।
मधुबनी की गेन्दबाजी में विकाश कुमार झा और अरुण कुमार पासवान को 2-2 विकेट और अमरेंद्र राय को 1 विकेट मिला।
मैच नम्बर 2. किशनगंज बनाम कटिहार (विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया) मैच में कटिहार ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
किशनगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में 10 विकेट पर 150 रन बनाया। बल्लेबाजी में अलोक अमन ने 35 रन, MD शरीफ आलम 25 रन और प्रशांत यादव ने 20 रन बनाया।
कटिहार की गेन्दबाजी में पीटर मरदी 9 ओवर 2 मेडन 22 रन 3 विकेट मिला। आयुष कुमार और रकीव शहनवाज़ को 2-2 विकेट तथा खालिद, आनंद और हज़रत को 1-1 विकेट मिला।
कटिहार ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में अंकित सिंह 53 गेंद में 6 चौका 4 छक्का लगाकर नाबाद 70 रन बनाया और अश्विन कुमार ने 35 गेंद में 9 चौका 2 छक्का लगाकर 54 रन और कप्तान सूरज ने 19 रन की पारी खेली।
किशनगंज की गेन्दबाजी में मोनू गोअला 5 ओवर 40 रन 3 विकेट चटकाया।
मैच नंबर 3. सिवान बनाम सारण ( यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना ) मैच में सिवान ने 68 रन से जीत दर्ज की।
सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 250 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान कैफ़ी शमशीर ने 90 गेंद में 6 चौका 3 छक्का लगाकर 85 रन बनाया। विशाल कुमार सिंह ने 48 रन और शब्बीर खान ने 15 रन बनाया।
सारण की गेन्दबाजी में प्रशांत सिंह 10 ओवर 1 मेडन 59 रन 3 विकेट चटकाया। राजू, नीलेश और प्रशांत कुमार सिंह को 1-1 विकेट मिला।
सारण ने 41.4 ओवर में 10 विकेट पर 182 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान त्रियाम्बक भास्कर ने 46 रन, प्रशांत सिंह ने 43 रन और हिमांशु शर्मा ने 31 रन बनाया।
सिवान की गेन्दबाजी में विशाल कुमार सिंह 10 ओवर 2 मेडन 31 रन 5 विकेट चटकाया। मनीष, अनुभव, हनी सिंह, प्रिंस और शब्बीर को 1-1 विकेट मिला।
मैच नंबर 4. मुंगेर बनाम भागलपुर ( संदिश कम्पाउंड, भागलपुर) मैच में भागलपुर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
मुंगेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 284 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रशांत कुमार 68 गेंद में 8 चौका लगाकर 69 रन बनाया। अमित कुमार ने 47 और विशाल सिंह ने 46 रन बनाया।
भागलपुर की गेन्दबाजी में गौरव राज और सूर्या को 2-2 विकेट एवं सचिन, भानु और अंकुश को 1-1 विकेट मिला।
भागलपुर ने 46.2 ओवर में 6 विकेट पर 287 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में बासुकीनाथ मिश्रा ने 140 गेंद में 19 चौका 1 छक्का लगाकर नाबाद 154 रन की पारी खेली। आर्यन कुमार सिंह ने 44 गेंद में 9 चौका लगाकर 55 रन बनाया।
मुंगेर की गेन्दबाजी में अमित कुमार 9.2 ओवर 43 रन 3 विकेट चटकाया। गुलशन, प्रशांत और विशाल को 1-1 विकेट मिला।
मैच नंबर 5. सुपौल बनाम बेगूसराय (IOC टाउनशिप ग्राउंड, बेगूसराय) मैच में बेगूसराय ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवर में 10 विकेट पर 228 रन बनाया। बल्लेबाजी में शुशांत मिश्रा ने 64 गेंद में 9 चौका 2 छक्का लगाकर 64 रन बनाया। बीरेंद्र कुमार सिंह ने 38 और अंकित राज ने 39 रन बनाया।
बेगूसराय की गेन्दबाजी में अतुल प्रकाश 10 ओवर 1 मेडन 55 रन 4 विकेट चटकाया। नीतीश कुमार, सुधांशु और अभिषेक झा को 2-2 विकेट मिला।
बेगूसराय ने 29.2 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाया। बल्लेबाजी में अतुल प्रकश 47 रन, निशित कुमार 46 रन, गुलशन कुमार 32 रन, अमित कुमार 38 रन बनाया।
सुपौल की गेन्दबाजी में मोहम्मद अशरफ, विनीत आनंद, मोहित कुमार सहनी और सोनू कुमार को एक-एक विकेट मिला।
मैच नम्बर 6. वैशाली बनाम पटना ( मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना) मैच में पटना ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
वैशाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 10 विकेट पर 165 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदर्श कुमार 49 रन, कप्तान अभिषेक आनंद 38 रन और आनंद राय ने 27 रन बनाया।
पटना की गेन्दबाजी में राहुल राठौर 10 ओवर 2 मेडन 36 रन 4 विकेट और कप्तान रोहित राज 5 ओवर 26 रन 3 विकेट, मलय राज को 2 विकेट एवं सूरज कश्यप को 1 विकेट मिला।
पटना ने 29.4 ओवर में 2 विकेट पर 170 रन बना कर मैच को जीत लिया। पियूष कुमार सिंह 74 गेंद में 7 चौका लगाकर नाबाद 56 रन और आकाश राज 36 गेंद में 6 चौका 3 छक्का लगाकर नाबाद 54 रन बनाया तथा आशीष कुमार ने 44 रन और श्लोक ने 6 रन बनाया।
वैशाली की गेन्दबाजी में आदित्य ए. आनंद और कार्तिक कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।
मैच नंबर 7. रोहतास बनाम कैमूर ( दल सिंह ग्राउंड सदिसोपुर, पटना) मैच में कैमूर ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
रोहतास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 309 रन बनाया। बल्लेबाजी में राहुल कुमार ने 95 गेंद में 13 चौका 2 छक्का लगाकर 100 रन बनाया और समरजीत कुमार ने 91 गेंद में 5 चौका 4 छक्का लगाकर 81 रन बनाया। कप्तान सिदार्थ ने 37 रन और तरुण ने 35 रन बनाया।
कैमूर की गेन्दबाजी में कप्तान विकास कुमार पटेल 10 ओवर में 60 रन देकर 7 विकेट चटकाया और गुपील राय को 2 विकेट मिला।
कैमूर ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 311 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में शशांक उपाध्याय ने 56 गेंद में 9 चौका 4 छक्का लगाकर 81 रन बनाया, अभिषेक सिंह ने 96 गेंद में 5 चौका 1 छक्का लगाकर 76 रन बनाया और अजयवीर सिंह ने 53 गेंद में 5 चौका लगाकर नाबाद 53 रन की पारी खेली।
रोहतास की गेन्दबाजी में शुभम राय और परवेज़ आलम को 2-2 विकेट मिला और अंशु भारद्वाज को 1 विकेट।
सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन




