:- रवि शंकर अमित!
दिल्ली के समयपुर बादली में पत्नी समेत अपनी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी मुनचुन केवट बाढ़ अनुमंडल के मोकिमपुर गांव का रहनेवाला है। इस हत्याकांड के बाद गांव में शोक का माहौल है। यहां घर पर उसके वृद्ध माता और पिता रामबालक केवट रहते हैं। उसके तीन भाई भी दिल्ली में ही सब्जी का कारोबार करते थे। यहां दिल्ली में अपने परिजनों की गला रेतकर हत्या की खबर सुनने के बाद मुनचुन की मां काफी सदमे में है। घटना के बाद से वह बिल्कुल चुप्पी साधे है। मुनचुन साल दो साल में अपने माता पिता का हालचाल लेने यहां आता था। वह पिछली बार अप्रैल महीने में पूरे परिवार के साथ शादी में गांव आया था। मुनचुन का ससुराल बदरबाली गांव में था। हत्या की खबर सुनने के बाद ससुराल के कुछ लोग यहां आए थे और इस दौरान गांव के लोगों से भी उनकी काफी बहस हुई। मुनचुन के माता-पिता गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करते हैं।
बाइट मुनचुन के चाचा व अन्य परिजन तथा ग्रामीण




