:- आलोक झा अमेरिका से

🇺🇸 🎊 अमेरिका में होगा 2024 का T20 वर्ल्ड कप 🏏 ICC ने एक बड़ी घोषणा में तीनों बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को देने की घोषणा की है। भारत साल 2026 में श्रीलंका की सह मेजबानी में T-20 विश्वकप की मेजबानी करेगा। साल 2029 में चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। वहीं साल 2031 में बांग्लादेश की सह मेजबानी में वनडे विश्वकप का प्रमुख मेजबान होगा। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान को चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की मेजबानी दी गई। गौरतलब है पाकिस्तान चैंपियन्स ट्रॉफी का गत विजेता है। इसके अलावा अमेरिका के 2024 में T20 विश्व कप की मेजबानी की संभावनायें लगायी जा रही थी क्योंकि ICC की 2028 लास एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराने की मुहिम में यह टूर्नामेंट ‘लांच पैड’ के तौर पर काम कर सकता है। इस कारण ही ICC ने अमेरिका क्रिकेट और क्रिकेट वेस्टइंडीज की मिलकर मेजबानी करने की संयुक्त बोली को चुन लिया है। 2024 टी20 विश्व कप में 20 टीमों के होने की उम्मीद है जिसमें 2021 और 2022 चरण (16 टीमों के बीच 45 मैच) की तुलना में 55 मैच कराये जायेंगे। ICC 2024 और 2031 के बीच कई वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसकी शुरूआत 2024 टी20 विश्व कप से होगी।
दुनिया के सबसे बड़े एवं प्रभावशाली क्रिकेट बोर्डाें में से एक BCCI को चक्र का आखिरी इवेंट यानी 2031 का वनडे विश्व कप मिल गया है, क्योंकि भारत को इसके 2023 संस्करण की मेजबानी करनी है, इसलिए BCCI को दो वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी की उम्मीद थी लेकिन 3 बड़े ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिल गई।




