रिपोर्ट- निभाष मोदी
खबर भागलपुर जिला के नवगछिया से हैं जहाँ अनुमंडल के झंडापुर थाना अंतर्गत एनएच 31 पर खगड़िया से आ रही एक बस और नवगछिया की ओर से जा रही दो छोटी गाड़ियों में टक्कर हो गई। जिनमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ,
भागलपुर में हुए हादसे में
सभी 4 मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1) अरविंद मंडल- समेली, कटिहार। उम्र- लगभग 40 साल।
2) कुणाल कुमार पुत्र अमन निषाद- मरार, मोरक्सकाही, खगड़िया। उम्र- 6 साल।
3) पुरमी देवी- 35 साल।
भिट्टा, इस्माइलपुर, भागलपुर।
4) सुनील दास- 40 साल।
भिट्टा, इस्माइलपुर, भागलपुर। तीसरी मृतक का पति।
और शेष छ: घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिहपुर, अंचलाधिकारी बिहपुर घटनास्थल का जायजा लिया और घायल लोगों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया। एन एच पर यातायात की व्यवस्था सामान्य है। पुलिस प्रशासन घटना की जाँच में जुटी है!



