संवाददाता :- विकास कुमार!
बिहार के सहरसा में नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। होली पर्व में खपाने के लिए लाई जा रही एक ट्रक विदेशी शराब की बड़ी खेप सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने बरामद किया है बरामद विदेशी शराब की कीमत लगभग 50 लख रुपए बताई जा रही है। कोसी रेंज के डीआईजी के निर्देश पर सहरसा एसपी के नेतृत्व में जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है नशा एवं नशीले पदार्थों के परिवहन, विक्रय और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बीते 22 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर देर रात सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने चकभारो गर्ल्स हाई स्कूल के पास एक हाईवा ट्रक खड़ा है तलाशी लेने के क्रम में ट्रक के ऊपर गिट्टी और अंदर शराब छिपाकर रखी गई थी जिसे जप्त कर लिया गया छापामारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर मौजूद लगभग 8 से 10 तस्कर फरार हो गए।पुलिस ने मौके से तस्करी के लिए लाए गए बोलेरो पिकअप वाहन को भी जप्त किया है दोनों वाहनों से पुलिस ने 432 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है जिसकी मात्रा 3801.95 लीटर बताई जा रही है। बरामद विदेशी शराब में रॉयल चैलेंज,रॉयल स्टैग,ब्लेंडर्स प्राइड,रॉयल स्टैग प्रीमियम विस्की, ब्लेंडर प्राइड, जैसे नामचीन और महंगी शराब शामिल जो हरियाणा और झारखंड निर्मित है। जिसकी कीमत लगभग 50लाख रुपए बताई जा रही है।इस मामले में वाहन मालिक सहित अन्य 10 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
BYTE :- मुकेश कुमार ठाकुर,DSP सिमरी बख्तियारपुर।



