:- न्यूज़ डेस्क शंखनाद
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में पूर्णिया, गया, बक्सर, पटना, मुंगेर, गोपालगंज और सुपौल की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। आज के मुकाबले में गेंदबाजों का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। कहीं बल्लेबाजों ख़ूब बाटोरे रन।
मैच नम्बर 1. पूर्णिया बनाम अररिया (विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया) 40 ओवर के इस मैच में पूर्णिया ने 39 रन से जीत दर्ज की।
पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 278 रन बनाया। बल्लेबाजी में भास्कर दुबे ने 93 गेंद में 13 चौका 1 छक्का लगाकर 100 रन बनाया। कप्तान अभिषेक कुमार ने 61 गेंद में 7 चौका 3 छक्का लगाकर 75 रन बनाया और आकिब रेज़ा ने नाबाद 32 रन बनाया।
अररिया की गेन्दबाजी में श्रवण कुमार को 2 विकेट तथा यश, अमन और कप्तान अभिषेक कुमार को 1-1 विकेट मिला।
अररिया ने 40 ओवर में 10 विजेता पर 239 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदर्श सिन्हा ने 99 गेंद में 14 चौका 1 छक्का लगाकर 106 रन बनाया। उज्जवल कुमार ने 42 रन और राजा ने 21 रन बनाया।
पूर्णिया की गेन्दबाजी में आकिब रेज़ा 5 ओवर 26 रन 3 विकेट, हर्ष सहाय और गौरव को 2-2 विकेट तथा विशाल, ऋतिक, भास्कर को 1-1 विकेट मिला।
मैच नम्बर 2. शेखपुरा बनाम गया ( SSCC ग्राउंड, पावापुरी मूर, नालंदा, पटना) 45 ओवर के इस मैच में गया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 9 विकेट पर 305 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकुश राज 47 गेंद में 9 चौका 11 छक्का लगाकर 119 तन बनाया। शुभम कुमार 44 रन और अमरजीत राय ने 44 तन की पारी खेली।
गया की गेन्दबाजी में नीकु कुमार 9 ओवर 44 रन 3 विकेट एवं गौतम और शिवम को 2-2 विकेट और गौरव को 1 विकेट मिला।
गया ने 37.4 ओवर में 2 विकेट पर 307 रन बनाया। कप्तान मंगल महरोर 135 गेंद में 24 चौका 9 छक्का लगाकर नाबाद 211 रन बनाया। गौतम ने 35 और अभिषेक ने 26 रन बनाया।
शेखपुरा की गेन्दबाजी में कप्तान नवाज़ खान और सूरज विजय 1-1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
मैच नम्बर 3. कैमूर बनाम बक्सर (DN सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) 50 ओवर के इस मैच में बक्सर ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।
कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 10 विकेट पर 214 रन बनाया। बल्लेबाजी में अनुभव सिंह ने 95 गेंद में 4 चौका लगाकर 67 रन बनाया। शशांक उपाध्याय ने 46 रन और अभिषेक सिंह ने 28 रन की पारी खेली।
बक्सर की गेन्दबाजी में कप्तान निखिल कात्यायन 9.1 ओवर में 1 मेडन 26 रन देकर 5 विकेट चटकाया। आशीष और सौरभ को 2-2 विकेट तथा प्रकश को 1 विकेट मिला।
बक्सर ने 45.5 ओवर में 8 विकेट पर 217 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में कप्तान निखिल कात्यान 100 गेंद में 13 चौका 10 छक्का लगाकर 144 रन बनाया। अरुण यादव ने 27 और रोहित गुप्ता ने 16 रन बनाया।
कैमूर की गेन्दबाजी में धनेश चौहान 10 ओवर 1 मेडन 54 रन 4 विकेट चटकाया तथा कप्तान विकास पटेल 10 ओवर 2 मेडन 52 रन 3 विकेट और आदित्य को 1 विकेट मिला।
मैच नम्बर 4. जमुई बनाम मुंगेर ( संदिश कम्पाउंड, भागलपुर) 50 ओवर के इस मैच में मुंगेर ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 10 विकेट पर 195 रन बनाया। बल्लेबाजी में MD आसिफ इक़बाल ने 52 गेंद में 10 चौका लगाकर 54 रन बनाया। विशाल कुमार ने 30 रन और सचिन ने 21 रन बनाया।
मुंगेर की गेन्दबाजी में आनंद कुमार 10 ओवर 2 मेडन 41 रन 6 विकेट चटकाया तथा विशाल, ऋतिक और गुलशन को 1-1 विकेट मिला।
मुंगेर ने 23.2 ओवर में बीना विकेट गंवाए 196 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी ने आनंद कुमार ने 69 गेंद पर 19 चौका 1 छक्का लगाकर 111 रन और अभिषेक कुमार ने 71 गेंद में 12 चौका लगाकर 76 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई।
जमुई के किसी भी गेंदबाज को विकेट के रूपये में सफलता नहीं मिली।
मैच नम्बर 5. अरवल बनाम पटना ( मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना) 50 ओवर के इस मैच में पटना ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
अरवल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 275 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष राज ने 49 रन, विक्रम चौधरी 43 रन और आयुष शंकर ने 34 रन बनाया।
पटना की गेन्दबाजी में अभिषेक सिंह 10 ओवर 3 मेडन 39 रन 3 विकेट तथा मलय और राहुल को 2-2 विकेट और सूरज कश्यप को 1 विकेट मिला।
पटना ने 39 ओवर में 3 विकेट पर 276 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में पियूष कुमार सिंह 117 गेंद में 15 चौका 4 छक्का लगाकर 149 रन बनाया। श्लोक कुमार ने 54 गेंद ने 7 चौका लगाकर नाबाद 58 रन और आशीष कुमार ने 47 रन बनाया।
अरवल की गेन्दबाजी में शांतनु चंद्रा 10 ओवर 57 रन 3 विकेट चटकाया। अन्य किसी गेंदबाज को विकेट के रूप में कोई सफलता नहीं मिली।
मैच नम्बर 6. गोपालगंज बनाम सारण ( यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना) 43 ओवर के इस मैच में गोपालगंज ने 183 रनों से जीत दर्ज की।
गोपालगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 8 विजेता पर 332 रन बनाया। बल्लेबाजी में सचिन कुमार सिंह ने 87 गेंद पर 13 चौका और 1 छक्का लगाकर 110 रन बनाया। प्रशांत कुमार ने 54 गेंद में 10 चौका 4 छक्का लगाकर 83 रन और प्रशांत श्रीवास्तव ने 38 रन की पारी खेली।
सारण की गेन्दबाजी में कप्तान आदित्या सिंह 7 ओवर 58 रन 3 विकेट तथा प्रशांत कुमार और प्रशांत सिंह को 2-2 विकेट और अनूप को 1 विकेट मिला।
सारण ने 26 ओवर में 10 विकेट पर 149 रन बनाया। बल्लेबाजी में त्रियाम्बक भास्कर ने 67 गेंद में 8 चौका लगाकर 60 रन बनाया। सूरज महाराज ने 21 रन और अरुणेश ने 17 रन बनाया।
गोपालगंज की गेन्दबाजी में प्रशांत कुमार 2 ओवर 6 रन 3 विकेट तथा सचिन और प्रशांत को 2-2 विकेट एवं उत्कर्ष और रिंकल को 1-1 विकेट मिला।
मैच नम्बर 7. सहरसा बनाम सुपौल ( रिफाईनारी क्रिकेट ग्राउंड, बेगूसराय ) 50 ओवर के इस मैच में सुपौल ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
सहरसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 10 विकेट पर 281 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान प्रिंस कुमार ने 43 रन, अंकित कुमार ने 38 रन और अंकित राज ने 77 गेंद में 11 चौका लगाकर 73 रन बनाया।
सुपौल की गेन्दबाजी में दिवाकर झा 8 ओवर 38 रन 4 विकेट चटकाया। सोनू कुमार, कप्तान जय वर्धन और मोहित को 2-2 विकेट मिला।
सुपौल ने 42.4 ओवर में 4 विकेट पर 282 रन बनाया। बल्लेबाजी में बीरेंद्र कुमार सिंह 66 गेंद पर 8 चौका 3 छक्का लगाकर 77 रन बनाया और शुशांत मिश्रा 38 गेंद में 10 चौका 2 छक्का लगाकर 62 रन बनाया तथा गगन कुमार ने 47 रन और दिवाकर झा ने 46 रन बनाया।
सहरसा की गेन्दबाजी में कप्तान प्रिंस कुमार 10 ओवर 53 रन 3 विकेट और MD ज़ाफ़र इमाम 8 ओवर 1 मेडन 49 रन 1 विकेट चटकाया।
सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन



