मोकामा- बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला हिरासत में पुलिस कर रही जाँच!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा थाना ने बच्चा चोरी के आरोप में इस महिला को पुलिस ने मोकामा थाना के कन्हाईपुर गाँव से हिरासत में लिया, SHO कुणाल कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टि और पूछताछ में महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है! पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है! दरअसल मोकामा पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि कन्हाईपुर गांव में एक महिला बच्चा चोरी के उद्देश्य से घूम रही है,

जिसे ग्रामीणों ने सूचना के अनुसार पीटा भी है, पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंची और महिला को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई जहां प्राथमिक दृष्टि में महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है,पुलिस गहन पूछताछ कर यह कंफर्म करने की कोशिश में जुटी है कि महिला वाकई विक्षिप्त है या कोई नाटक कर रही है, महिला वास्तव में बच्चा चोरी करने के उद्देश्य से आई थी या किसी अन्य उद्देश्य से आई थी?

Join us on: