ग्लोबल वार्मिंग का असर, डूब रहा शिकागो शहर!

SHARE:

:- आलोक झा अमेरिका से

🇺🇸 🌌अमेरिका का Chicago शहर डूब रहा है 🔴 ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, दुनिया के कई इलाकों में पृथ्वी की ऊपरी परत भी ढीली पड़ रही है। इस कारण समुद्र किनारे बसे शहर पानी में समा रहे हैं, वहीं कई जगह की जमीन अंदर की तरफ धंस रही है। इससे दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी अछूता नहीं है। इस देश का एक प्रमुख शहर इंच-इंच करके पानी में समा रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो हालात काफी भयावह भी हो सकते हैं। हाल में ही जलवायु परिवर्तन को लेकर COP26 का आयोजन किया गया था। इसके बावजूद कई देशों का मानना है कि धरती को संकट से बचाने के लिए ऐसी बैठकों से कोई फॉर्मूला नहीं निकल सकता है। इस बैठक को लेकर जारी घोषणापत्र पर भी काफी विवाद हो चुका है।
🚣🏼‍♀️ डूब रहा अमेरिका का शिकागो शहर….
पानी में धीरे-धीरे समा रहे अमेरिका के इस शहर का नाम शिकागो है। यह अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक है। शिकागो अपनी बोल्ड वास्तुकला और विशाल स्काईलाइन के लिए प्रसिद्ध है। मिशिगन झील के तट पर स्थित इस शहर में करीब 27 लाख लोग रहते हैं। यह न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के बाद अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि 100 साल पहले की तुलना में शिकागो कम से कम चार इंच तक समा चुका है।
▪️चार से आठ इंच तक डूबा शिकागो….
वैज्ञानिकों का दावा है कि अगली एक सदी तक शिकागो इसी गति से डूबता रहेगा। शिकागो ट्रिब्यून ने दो साल पहले रिपोर्ट की थी कि उत्तरी अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्से जो कभी बर्फ में दबे रहते थे, वे अब डूब रहे हैं। शिकागो और दक्षिणी मिशिगन झील के कुछ हिस्से हर सदी में लगभग चार से आठ इंच तक डूब रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment