शकील की रिपोर्ट!

बेतिया: केरल में आरएसएस के कार्यकर्ता की हुई हत्या एवम जे0एन0यू0 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए कायराना जानलेवा हमले के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बेतिया द्वारा आज सुप्रिया चौक पर वामपंथ का पुतला दहन किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले जंगल मे रहने वाले नक्सलियों के कारन देश के जवानों को शहादत मिली एवम उसके 2 दिन बाद ही अर्बन नक्सलियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या की एवम जे0एन0यू0 में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर भी जानलेवा हमला किया गया जो वामपंथ की गहरी चाल को बताती है। चन्दन सैनी तथा अभिजीत राय ने कहा की देश के वामपंथी चीन एवम पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित भारत के विखंडन के एजेंडे को भारत मे लागू करना चाह रहे लेकिन वो भी भूल रहे कि जब तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है तब तक ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाने वाले के मंसूबे कभी पूरे नही होंगे चाहे इसके लिये हमको बलिदान भी होना पड़े तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बलिदान भी देगे।नगर सह मंत्री सुशांत सिंह तथा लवकुश कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सालों भर छात्र हित एवम राष्ट्र हित का कार्य करती है एवम कॉलेज कैम्पस में राष्ट्रवाद की पताका को मजबूत करती है लेकिन वामपंथी छात्र संगठन के लोग विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला करके हमे डराना चाहते है जो हास्यप्रद है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इससे डरने वाले नही है इन सभी घटनाओं के बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और मजबूती से कॉलेज कैम्पसों में छात्र हित का कार्य करेगें।इस दौरान नितेश राय, दुर्गेश तिवारी, आर्यन कुमार, धीरज कुमार, यश प्रजापति, विनय बारी, प्रिन्स कुमार, प्रदीप , अनुराग , अनमोल तिवारी, ओम मणी त्रिपाठी, अभिषेक , किशन राय आदि उपस्थित रहे।




