बेतिया- 3 लाख शिवभक्तों का महासंगम: बेतिया में सजेगा ऐतिहासिक मनोकामना शिव मंदिर, तैयारी पुरी!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

3 लाख शिवभक्तों का महासंगम: बेतिया में सजेगा ऐतिहासिक मनोकामना शिव मंदिर, दीपों से जगमगाएगी शिव बारात

बेतिया से खबर है जहां बेतिया स्थित ऐतिहासिक मनोकामना शिव मंदिर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह सजकर तैयार है। इस वर्ष भी सुबह 4 बजे से रात्रि तक विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और शिव तांडव स्तोत्र का आयोजन होगा। देश के प्रमुख धार्मिक केंद्रों—अयोध्या, काशी, प्रयागराज और उज्जैन—से लगभग 500 विद्वान पंडित विशेष पूजा संपन्न कराएंगे। भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार के लिए इस बार गंगोत्री से लाए गए ब्रह्म कमल सहित ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और न्यूजीलैंड के आकर्षक फूलों का उपयोग किया जाएगा। कोलकाता और बैंगलोर से कमल, दुब, गुलाब, रुद्राक्ष और भस्म मंगाए गए हैं। भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव देने हेतु हर चार घंटे पर अभिषेक और श्रृंगार होगा। महाशिवरात्रि पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भव्य शिव बारात में हाथी, घोड़े और सैकड़ों सजे-धजे रथ आकर्षण का केंद्र होंगे। पूरे शहर में दो लाख से अधिक दीप जलाकर शिव बारात का स्वागत किया जाएगा। मुंबई से कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ वातावरण को और भी भक्तिमय बनाएंगी। बिहार, नेपाल, यूपी, दिल्ली, झारखंड और बंगाल से आने वाले श्रद्धालुओं के आगमन से बेतिया एक बार फिर शिवभक्ति का केंद्र बन जाएगा। यह आयोजन धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक साबित Ptc Manoj Kumar Byte _SDM Vikash Kumar Byte शिव भक्त अमित गिरी
Byte डीएसपी विवेक दीप

Join us on: