रिपोर्ट- सुमित कुमार!
शादी के लिए नावालिक का अपरहण,सूचना के बाद पुलिस ने दो महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार।मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी , डीएसपी ने दी जानकारी।
मुंगेर के नयारामनगर थाना इलाके से एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भागलपुर की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता अपनी बहन के ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके में आई हुई थी। वहीं गुरुवार की शाम अज्ञात लोगों के द्वारा उसका अपहरण कर नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामपुर गांव स्थित पहाड़ के एक मंदिर में ले जाकर एक युवक से शादी रचा दी गई। वहीं जानकारी के बाद की बहन और बहनोई ने गुरुवार की देर रात नया रामनगर थाना पुलिस को लड़की के अपहरण की जानकारी दी गई जिसके बाद नया रामनगर थाना पुलिस द्वारा मुफ्फसिल थाना पुलिस के साथ साथ अपने वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे और नया रामनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा पुलिस ने गाड़ी रामपुर पहाड़ पर स्थित एक मंदिर से पीड़िता को बरामद किया। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही दूल्हा सहित तमाम लोग मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस ने मौके से दो महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़िता की बहन के बयान पर मुफस्सिल थाना में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वही मामले का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा एक नाबालिक बच्ची का अपहरण कर शादी करने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामला एक गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को एक मंदिर से बरामद किया है तथा इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और बहुत जल्द इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – अभिषेक आनंद डीएसपी सदर मुंगेर




