शकील की रिपोर्ट

नशा खुरानी गिरोह का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है । नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड के बीच नशा खुरानी गिरोह फिर से सक्रिय हो गए है । नशा खुरानी गिरोह का एक नया कारनामा सामने आया है । जहां खलीलाबाद से राजगीर मिस्त्री का काम कर लौट रहे एक 30 वर्षीय युवक सलीम अंसारी जैसे ही खलीलाबाद से गोरखपुर पहुंचा । उसके बाद वह पैसेंजर ट्रेन से गोरखपुर से बगहा के लिए चला । उसी दरम्यान फिराक में बैठे नशा खुरानी गिरोह की टीम ने सलीम अंसारी को नशा खिलाकर उसका हुए उसका सारा सामान और रुपए पैसे को लेकर चंपत हो गए । परिजनों का कहना है कि सलीम जैसे ही बगहा पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उससे लावारिस हालत में देखते हुए उसके टिकट को चेक किया गया जो खलीलाबाद से बगहा के लिए टिकट कटाया हुआ था । उसके बाद अज्ञात लोगों ने सलीम अंसारी को बगहा रेलवे स्टेशन पर उतार दिया । जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी टीम के एसआई नंद शर्मा ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया । वही दूसरी तरफ जैसे ही सलीम गोरखपुर से बगहा के लिए रवाना हुआ । इसकी सूचना अपने घर वालों को दे दिया । जिसकी सूचना पाकर घरवाले बगहा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे । जैसे ही नशा खुरानी के मामला सामने आया परिजनों ने फौरन जीआरपी के पास पहुंचकर युवक को पहचान कर चिकित्सा हेतु लेकर रवाना हो गए । परिजनों का कहना है कि सलीम खलीलाबाद काम करता है और खलीलाबाद से काम कर आता जाता रहता है । परिजनों का कहना है कि अगर जीआरपी पुलिस ट्रेन में लगातार गस्ती करती तो शायद नशा खुरानी गिरोह सक्रिय नहीं हो पाती । जिससे जीआरपी पुलिस सवालों के घेरे में नजर आ रही हैं और नशा खुरानी गिरोह की काफी सक्रियता फिर से देखने को मिल रहा है ।




