बैलगाड़ी से टकराई बाइक , बाइक सवार युवक की मौत ,दो जख्मी!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

घटना नगर थाने के सिकटिया मच्छरगांवा के पास की है

युवक अपने घर रतनपुरा से रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने जा रहा था


बैलगाड़ी व बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई । साथ ही बाइक पर सवार दो अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घयलो को स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। बतादें कि घटना रविवार की देर शाम की है। मृत युवक की पहचान चिउटहा थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव निवासी पिटर ओस्ता के 24 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक सोमवार की देर से अपने घर रतनपुरा से अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर कुमिया गांव अपने रिश्तेदार के यहां मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहा था कि उसी दौरान सीकटिया मच्छरगावा गांव के समीप बाइक सामने से आ रही बैलगाड़ी से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक पर सवार दो युवकों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है । वही अचेत युवक अतुल कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सक डा विनय कुमार ने अतुल कुमार को मृत घोषित कर दिया।वही घायल दो अन्य युवको की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बनचहरी गांव निवासी पिंटू पटेल व प्रकाश पटेल के रूप में की गई हैं जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है । मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था ।स्थानीय ग्रामीण दुर्गेश कुमार, दयानंद चौधरी ,प्रमोद पटेल आदि ने बताया कि अतुल अपने माता व पिता का इकलौता पुत्र था । जबकि माँ की मौत पूर्व में गम्भीर बीमारी से हो चुकी हैं । जबकि पिता पीटर ओस्ता मेहनत मजदूरी कर अपने पुत्र को उच्य शिक्षा बीएड की पढ़ाई करा रहा था । अतुल बीएड के फाइनल ईयर में था ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें