बढ़ते अपराध को लेकर सरकार का पुतला लिये पहुँचे कांग्रेस विधायक,जमकर किया हँगामा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार


बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है और इस दौरान विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। आज कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
अभिषेक रंजन सरकार का पुतला लेकर पहुंचे, जिस पर बिहार में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति से जुड़े कई चित्र और पोस्टर लगाए गए थे। हाल के दिनों में राज्य में हुई आपराधिक घटनाओं, बलात्कार जैसी गंभीर वारदातों को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा।
विधानसभा परिसर में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उनका कहना है कि सरकार अपराध के मुद्दे पर मौन बनी हुई है, इसलिए उन्होंने बजट सत्र के दौरान सरकार का पुतला लाकर विरोध दर्ज कराया, ताकि सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए।
बाइट: कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन

Join us on: