सौजन्य:- पीआइबी

प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार
पटना
लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र के विकास में प्रेस और पत्रकारों की भूमिका को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण”
पटना, 16 नवंबर 2021
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी है। श्री चौबे ने कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र के विकास में प्रेस और पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में प्रेस ने अहम भूमिका निभाया था। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में तथा जब कभी लोकतंत्र पर संकट आया तब इसमें अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारी निभा कर लोकतंत्र को बचाने का काम किया। आपातकाल के समय तो कई पत्रकारों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी जान तक दे दी थी । आज भी सरकार के कार्यों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने और जनता में इन नीतियों के कार्यान्वयन में गलती को उजागर करने में इनका काम सराहनीय है।




