भारतीय छात्रों के लिये अमेरिका सबसे पसंदीदा स्थान!

SHARE:

:- आलोक कुमार झा (अंतरराष्ट्रीय मामलों के संवाददाता)

🇺🇸 📚 अमेरिका में सबसे अधिक भारतीय छात्र 🇮🇳 भारतीय छात्रों के लिए कोरोना संक्रमण के दौरान भी सबसे पसंदीदा जगहों में अमेरिका अव्वल है। इस साल संयुक्त राज्य अमेरिका में पढ़ने गये अलग अलग देशों के छात्रों में 20 प्रतिशत से ज्यादा छात्र हिंदुस्तानी हैं और अमेरिका ने इसको लेकर गर्व जताया है। अमेरिका ने कहा है कि, कोविड-19 महामारी के बाद भी अमेरिका ने सबसे ज्यादा भारतीय छात्रों का स्वागत किया है। अमेरिका जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की कुल संख्या में भारतीय छात्रों की संख्या लगभग 20 प्रतिशत है। 2021 ओपन डोर्स रिपोर्ट के अनुसार, 2020-2021 शैक्षणिक वर्ष में 167,582 भारतीय छात्र अमेरिका गए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 200 से ज्यादा मूल स्थानों से 9 लाख 14 हजार से ज्यादा छात्र अमेरिका पढ़ने के लिए गये हैं, जिनमें एक लाख 67 हजार 582 भारतीय छात्र हैं। जिसको लेकर अमेरिकी दूतावास के काउंसलर मामलों के मंत्री डॉन हेल्फिन ने कहा कि, ”महामारी के बावजूद हमने अकेले इस गर्मी में 62,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए, जो पिछले किसी भी वर्ष की तुलना में ज्यादा है। इससे पता चलता है कि विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका पसंद का गंतव्य बना हुआ है”।

Join us on:

Leave a Comment