रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। पाटलिपुत्र कॉलोनी का एक पार्क.शादी हेतु वर एवं वधू पक्ष की उपस्थिति .
बीo आईo टीo मेसरा के प्रोफेसर श्रीधर कुमार,पत्नी प्रीतिलता कुमारी,माता रमावती सहाय ने अपनी बिटिया सुश्री ईशा की शादी समारोह के पावन अवसर पर देहदान और एक पेड़ बेटी के नाम का संकल्प लेकर एक अभूतपूर्व प्रेरक मिशाल प्रस्तुत किया है.दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद,महासचिव पद्मश्री बिमल जैन,दीघा विधायक श्री संजीव चौरसिया की उपस्थिति में संकल्पधारियों को समिति द्वारा अंगवस्त्र एवं नेत्रदान/अंगदान का संकल्प प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया. पीड़ित मानवता की सेवा में यह एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला है।
संकल्पधारियों को बिहार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ,पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर श्रीमती किरण घई ,पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा एवं श्री अखौरी महेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष ह्यूमन राइट एसोसिएशन द्वारा परिजनों को नेक कार्य के लिए शॉल भेंट कर सम्मान किया.साथ ही परिवार द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों को एक पौधा बेटी के नाम अभियान के तहत सभी को पौधा भेंट किया गया। उनके आवास पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
समिति के महासचिव पद्मश्री बिमल जैन ने इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित लोगो से आह्वान किया कि आइये! नेत्रदान/अंगदान हेतु संकल्पित होकर पीड़ित मानवता की सेवा करे।
इस अवसर वरीय उपाध्यक्ष सुभाष प्रसाद,अरुण सत्यमूर्ति,सुनील पूर्वे, अभिजीत कश्यप,गोविंद कानोडिया,भोला जी एवं अनेक सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी ।




