रिपोर्ट- संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर
विधायक ने नारियल फोर कर पीसी सड़क का कार्य का किया शुभारंभ
कांटी विधायक अजीत कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के कलवारी गांव में नौ गोल से गंडक बांध तक जाने वाली आर ई ओ सड़क का नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। विदित हो कि यह सड़क काफी दिनों से जर्जर स्थिति में था। स्थानीय लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो था । आज जब कार्य का शुभारंभ हुआ तो ग्रामीणों के चेहरे पर काफी प्रसन्नता दिखा,सबों ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सड़क का गुणवत्ता बना रहे, इसके लिए विधायक ने ग्रामीणों से तत्पर रहने एवं कार्य पर निगरानी रखने का अपील किया। इस अवसर पर संवेदक राम स्वार्थ राय, सुरेश सिंह, विनय चौधरी, महादेव चौधरी, अशोक चौधरी, डब्लू चौधरी, मुकेश चौधरी, भाग्य नारायण चौधरी , फौजी जय किशोर, बंटी सहनी, रमन सहनी, अविनाश राम, विवेक चौरसिया, मनमोहन सिंह, रविंद्र राय ,भोला साह, शिवनाथ गिरी, पैक्स अध्यक्ष राजू चौधरी,मन टुन पासवान, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे




