संदेहास्पद स्थिति में 23 वर्षीय महिला की मौत!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

बगहा
चौतरवा थाना क्षेत्र के बाबू परसौनी गांव में एक रविवार देर रात्रि एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । सूचना पाकर चौतरवा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया । इस संदर्भ में चौतरवा थानाध्यक्ष शम्भूशरण गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेज कर जांच शुरू कर दिया है । उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान मधु देवी पति बृजेश राम बाबू परसौनी के रूप में की गई है । उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा । समाचार लिखे जाने तक मृतिका के परिजनों एवं मायके वालो के द्वारा कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है । यदि परिजनों एवं मायके वाले के तरफ से कोई आवेदन दिया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी ।

Join us on:

Leave a Comment