मधुबनी- लूटकांड का सुलझा मामला, लूटी बाइक समेत तीन बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

झंझारपुर क्षेत्र में अपराध का हुआ सफाया- पूर्व अपराधी राकेश कुमार समेत धीरज उर्फ नटवर और विक्रम कुमार धराए, पुलिस की एसआईटी ने 12 दिनों में दी सजा

झंझारपुर में लूटी बाइक बरामद, पूर्व मोस्ट बदमाश समेत तीन अरेस्ट

बैंक कर्मी की लूट का बदला लिया, मधुबनी पुलिस ने तीन को सलाखों के पीछे धकेला

जिला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मधुबनी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। भैरवस्थान थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने मात्र 12 दिनों में सफल उद्घाटन कर दिया है। लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त वाहन और एक मोबाइल फोन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के सख्त निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तकनीकी निगरानी और गहन अनुसंधान के दम पर इस सफलता को हासिल किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपराध कबूल लिया है, जबकि एक आरोपी का पहले से लंबा अपराधिक इतिहास सामने आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम विक्रम कुमार, पुत्र गौरी चौधरी, ग्राम गौरी चौधरी, जिला मधुबनी (झंझारपुर थाना क्षेत्र)। धीरज कुमार पाठक उर्फ नटवर, पुत्र दयानंद पाठक, ग्राम जलसैन, थाना रूद्रपुर, जिला मधुबनी।तो तीसरा, राकेश कुमार, पुत्र शिवनाथ राय, ग्राम रायजी टोला, थाना झंझारपुर, जिला मधुबनी का है। इनमें राकेश कुमार के खिलाफ झंझारपुर थाना कांड संख्या 55/25 (धारा 126(2)/115(2)/109/351(2)/352 बीएनएस) दर्ज है, जो उसके पूर्व अपराधों का स्पष्ट प्रमाण है। पुलिस अन्य अभियुक्तों के इतिहास और संभावित गिरोहों की तलाश में जुटी हुई है। बरामद किए गए सामान जो लूटी गई थीं, जिसमें मोटरसाइकिल 01, मोबाइल फोन 01, बता दें कि पूरे घटनाक्रम की कहानी दिनांक 19 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 01:00 बजे पूर्णिया निवासी कैलाश शास्त्री अपनी मोटरसाइकिल पर रामखेतारी गांव से ग्राहक से मिलने के बाद कमला तटबंध होते हुए झंझारपुर की ओर जा रहे थे। वे वर्तमान में एचडीएफसी बैंक, झंझारपुर शाखा में पदस्थापित हैं। जैसे ही भैरवस्थान थाना के अंतर्गत ओझौल, पानी टंकी के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका, हथियार दिखाकर उन्होंने पीड़ित से मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी लूट ली। डर के मारे पीड़ित मौके से भागे और तुरंत भैरवस्थान थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही भैरवस्थान की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। पीड़ित के आवेदन पर भैरवस्थान थाना में कांड संख्या 13/26 (दिनांक 19/01/2026) दर्ज कर जांच शुरू हुई। गठित टीम ने तकनीकी आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से अभियुक्तों का पता लगाया। आगे पूरे घटनाक्रम का ड्रामा इस तरह जैसे 31 जनवरी 2026 को पश्चिमी कमलातट बांध पर ग्राम गढ़िया के सामने पुलिस ने छापा मारा। वहां लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल वाहन के साथ तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा गया है। पूछताछ में अपराधियों ने लूट की पूरी साजिश कबूल ली है। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और विधि सम्मत कार्रवाई जारी रखी है। बताते चलें कि मधुबनी पुलिस ने इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत तो पैदा कर दी है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने साफ तौर पर कहा कि अपराध पर लगाम कसने के लिए ऐसी टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। जिलेभर के नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Join us on: