बेगूसरा- सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार और फिर रच दी पत्नी की हत्या की साजिश हत्या, पति गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों का खौफनाक अंत देखने को मिला है। यहाँ इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती, फिर प्यार और बाद में अवैध संबंध ने एक महिला की जान ले ली।इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने किसी और को नहीं, बल्कि महिला के अपने ही पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, रविवार को तेयाय थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया था। मृतका की पहचान रघुनंदनपुर गांव निवासी सुमन कुमारी के रूप में हुई थी। घटना के बाद मृत महिला के पति चंदन चौधरी और उसकी नाबालिग बेटी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया था। यह भी दावा किया गया था कि दो बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया है।लेकिन पुलिस की गहन जांच में कहानी पूरी तरह पलट गई। जांच की सुई घूमते-घूमते मृतका के पति पर जा टिकी और जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई।हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पति चंदन चौधरी ही निकला।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि तेयाय थाना क्षेत्र निवासी चंदन चौधरी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की है।हत्या की वजह पत्नी के कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।एसपी ने बताया कि चंदन चौधरी को अपनी पत्नी पर लंबे समय से शक था।पत्नी की एक युवक से चार सालों से नजदीकियां थीं,दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के ज़रिये हुई थी और पत्नी बार-बार अपने प्रेमी से मिलने जाया करती थी।पति इसका विरोध करता रहा, समझाने की कोशिश करता रहा,लेकिन जब पत्नी नहीं मानी, तो उसने हत्या की साजिश रच डाली।पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी को सुमन कुमारी अपने पति और छोटी बेटी के साथ बहन के यहां पूजा समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में शौच जाने के बहाने पति ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार होने की झूठी कहानी गढ़ दी।हत्या के बाद चंदन चौधरी रो-रोकर गांव के एक युवक पर आरोप लगाता रहा,लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी।पुलिस ने सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया,जहाँ पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया हैऔर पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बाइट मनीष एसपी बेगूसराय
बाइट चंदन चौधरी आरोपी पति

Join us on: