भाजपा कार्यालय मे केन्द्रीय आम बजट प्रसारण कार्यक्रम देखने व सुनने के लिए जुटे कार्यकर्ता!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में केन्द्रीय आम बजट 2026-27 टेलीविजन लाईव प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा और सुना। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत के वितमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट का प्रशंसा किया है। बजट को लेकर जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक , देश को गति,हर वर्ग के लोगों का ख्याल और 2027 तक विकसित भारत की नींव को तैयार करने को देखते हुए सरकार के संकल्प को ध्यान मे रखकर किया गया बजट है। वही राष्ट्रीय परिषद् सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा है कि मजबूत बुनियादी सिद्धांतों, समावेशी विकास एवं दीर्घ कालिक दृष्टिकोण पर आधारित केन्द्रीय बजट एक विकसित भारत के अगले अध्याय की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रस्तुत किया गया है। कार्यालय में उपस्थिति कार्यक्रम के संयोजक सतीश ठाकुर, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, प्रंशात ठाकुर, संजय गुप्ता, मोहम्मद अरसी, राजु झा, आयुष सिंह, आदित्य झा, कन्हैया साह, चंन्द्र वीर यादव, रीना सर्राफ, स्वर्णिम गुप्ता, सुनील कुवंर, सुधीर मंडल, मनीष झा उद्धव, धमेन्द्र दास, अशोक राम, मुन्ना खां, महेश कुमार, विकास आनंद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, वित मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य नेताओं के प्रति आभार और प्रसन्नता व्यक्त की हैं।
बजट की बड़ी बातें- बजट में महिला शक्ति की झलक, जल्द ही विश्व में भारत अर्थव्यवस्था में तीसरी शक्ति, भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव, आत्मनिर्भर भारत के लिए रोडमैप तैयार, पूवोत्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर, नई गति और उर्जा मिलेगी, युवाओं के लिए नए अवसर के द्वार खुलेगें, कपड़ा उद्योग को बढ़ावा, किसानों के प्रति विशेष ख्याल, मंहगाई पर नियंत्रण करने पर फोकस सहित अन्य कई बातो को ध्यान मे रख कर विशेष जोर दिया गया है। यह बजट गाँव, गरीब, किसान को ध्यान मे रख कर लाया गया है।

Join us on: