कविवर रामावतार यादव शक्र की 111 वीं जयंती समारोह उनके पैतृक गांव रुपनगर में मनाई गई!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

शक्र की रचनाएं नई पीढ़ी में कैसे लाया जाए इस पर काम होगा: विधायक

कविवर रामावतार यादव शक्र की 111 वीं जयंती समारोह उनके पैतृक गांव रुपनगर में मनाई गई

बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने शक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया

फोटो संलग्न, कविवर शक्र की 111 वीं जयंती समारोह के मौके पर रुपनगर में जयंती समारोह के दौरान तेघरा विधायक रजनीश कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार व अन्य

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया में दो साहित्यिक विभूति पैदा हुए एक राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर व दूसरा कविवर रामावतार यादव शक्र। लेकिन शक्र ने जितना लिखा उनका रचना लोगों के सामने नहीं आ सका। उनकी रचनाओं को नई पीढ़ी में कैसे लाया जाए इस पर काम होगा। शक्र की उनकी दर्जनों पांडुलिपि आज तक प्रकाशित नहीं हो सकी है। उक्त बातें तेघरा विधायक रजनीश कुमार ने कही। कविवर रामावतार यादव शक्र की 111 वीं जयंती समारोह के मौके पर सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर गांव स्थित शक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तेघरा विधायक श्री रजनीश ने कहा कि शक्र के पैतृक गांव रुपनगर में उनके नाम से कोई स्मृति भवन या इफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना है, जमीन मिलने पर शक्र की स्मृति के रूप में कुछ बने इस पर भी काम करूंगा। विधायक ने कहा कि शक्र की रचना क्रांतिकारियों के मन में क्रांति पैदा करता है वे किसान व मजदूर की दर्द को केंद्र में रख रचना करते थे। बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि शक्र की रचनाओं को आगे लाने में हरसंभव सहयोग करेंगे। कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के बैनर तले आयोजित जयंती समारोह में शक्र की प्रतिमा पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बरौनी एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर केशरी नंदन मिश्र, एनटीपीसी अधिकारी पृथ्वीराज, जीप सदस्य नीतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी, उप मुखिया सुदिन पासवान, वरिष्ठ साहित्यकार अशांत भोला, जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव विनिताभ, विश्वम्भर सिंह, संजीत कुमार, रविशंकर, श्याम नंदन निशाकर, संजीव फिरोज, शक्र साहित्य उत्थान समिति के अध्यक्ष रामानुज सिंह, संयोजक प्रवीण प्रियदर्शी, सचिव राहत रंजन, पंसस वकील रजक, शक्र के पौत्र कृष्ण नंदन यादव, रामानंद यादव, रामकृष्ण, धीरज वत्स, गंगाधर पासवान, श्रीदेव पासवान, अशोक पासवान, सुरेंद्र दास, शंकर सिंह, कृष्ण मुरारी, मनीष कुमार, राहुल कुमार, अमरदीप सुमन, सचिन कुमार, प्रदीप, रोहित, अविनाश दास, मुलानंद, विक्रम यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, सदानंद यादव, कर्मशील यादव, सुजीत रजक, गौरव भारद्वाज, शिवदानी सिंह, युगल साह, रामाधार सिंह, ललित राय, रामलगन राय समेत अन्य ग्रामीणों ने शक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।

Join us on: