बेगूसराय-आर्मी जवान चाचा ने नाबालिक भतीजे को मार दी गोली, गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के गोनूचक गांव में रविवार की शाम आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति की पहचान फतेहा पंचायत के गोनूचक निवासी गणेश चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बछ्वाड़ा थाना कि पुलिस ने गोनूचक गांव निवासी सुरज चौधरी का पुत्र आर्मी के जवान गौरव कुमार को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त घायल युवक व आरोपी के बीच चचेरा चाचा भतीजा का रिश्ता है। दोनों परिवार के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा है, रविवार की शाम में दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गया। इसी बात को लेकर आर्मी के जवान ने अपने ही चचेरे भतीजे पर गोली चला दी। ग्रामीणों के अनुसार गोली युवक के सर के करीब लगी है। गोली लगने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। वही परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक इंटर का छात्र है, दो फरवरी सोमवार से असुरारी में इंटर का परीक्षा देने के लिए तैयारी में था। लेकिन गोली लगने से उक्त छात्र का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। मामले में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया एक युवक को गोली लगी है। गोलीबारी मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

बाइट – पिता

Join us on: