राजधानी के मोकामा में भीषण सड़क हादसा, 3 श्रद्धालुओं की मौत, दो जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बीती रात मोकामा के घोसवरी में बड़ा हादसा, जुगाड़ गाड़ी से गंगा स्नान को शेखपुरा से मोकामा आ रहे श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टककर, एक महिला समेत 3 की मौत, दो की हालत नाजुक! कुल 7 लोग थे सवार, पुलिस ने आनन फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा! शेखपुरा के मेहुस थाना के गब्बे- लोदिया गाँव के निवासी थे सभी! हादसे के बाद जुगाड़ गाड़ी उड़कर कई फ़ीट गड्ढे में जा गिरी!

दरअसल:-माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे श्रद्धालुओं की जुगाड़ गाड़ी बीती रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। मोकामा–सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर करकाइन गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी मुन्नी मांझी (35), पिता प्रयाग मांझी और महेश मांझी (36), पिता चाँद मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय मांझी (40), पिता रामस्वरूप मांझी ने पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में अशोक मांझी, पिता लच्चो मांझी और घनश्याम मांझी, पिता बच्चू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। सभी मृतक और घायल लोदीपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार तड़के आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु जुगाड़ गाड़ी से मोकामा गंगा स्नान के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना पर मोकामा के घोसबरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद लोदीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on: