सिर कुचलकर महिला की हत्या, बोर में बंद कर शव को बुढ़ी गंडक किनारे फेंका!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

बिहार/ मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के बुढ़ी गंडक नदी के आश्रम घाट के किनारे बोरी में बंद एक महिला का शव मिला। सब मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। छानबीन के दौरान महिला के भाई मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पता चला कि महिला सीतामढ़ी की रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर के संतोष शाह की पत्नी फूलों देवी थी। वह आठ दिनों से लापता थी। लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या के बाद शव को बोर में बंद कर फेंकने की बात कही जा रही थी। चेहरे को ईंट पत्थर से कुचल दिया गया था। वही चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी चर्चा की जा रही थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने कई तरह के साक्ष्य संकलन किए। इसके बाद सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टि या हत्या की बात कही है। महिला के लापता से संबंधित प्राथमिकी 25 जनवरी को सिकंदरपुर थाने में उसके पिता ने कराई थी। इस बीच उसका शव मिल गया। घटना के बाद से महिला का पति और अन्य ससुराल वाले फरार है। पुलिस के दिए आवेदन में सीतामढ़ी हाजीपुर बसंत निवासी लक्ष्मी शाह ने कहा कि उनकी पुत्री फूलों देवी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व सीतामढ़ी शिवनगर के संतोष शाह से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके दामाद व उसके परिवार के सदस्य जयनारायण साह, राजेश साह, गणेश साह हमेशा तंग तवाह मारपीट करते थे, दामाद उनकी बेटी को लेकर परिवार सहित बालूघाट में किराये के मकान में रहता था।

Join us on: