औरंगाबाद- बच्चों के विवाद में भैसुर ने परिजनों के साथ मिलकर भावज की गला घोंटकर किया मारने का प्रयास!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद बच्चों के साथ खेल खेल के विवाद में भैसुर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भावज का गला घोंटकर किया मारने का प्रयास

दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर में एक भैसुर द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर भावज का गला घोंटकर मारने का प्रयास का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए दाउदनगर अस्पताल लाया गया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान चांदनी देवी के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल महिला ने बताया कि बच्चों के बीच खेल खेल ने विवाद हुआ।उसी को लेकर मामला बढ़ गया। बस फिर क्या था भैसुर, जेठानी, ससुर एवं सास ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मेरी छह साल की बच्ची ने इस स्थिति को देखा और दौड़कर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पैकर पहुंचे ग्रामीणों ने जान बचाई। महिला ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

बाईट चांदनी देवी घायल महिला

Join us on:

और पढ़ें